बॉलीवुड में हीरो से ज्यादा फीस लेने वाली की धक धक गर्ल को क्यों करियर की शुरुआत में बोल्ड सीन देने पड़े Madhuri Dixit… 

बॉलीवुड में हीरो से ज्यादा फीस लेने वाली की धक धक गर्ल Madhuri Dixit को क्यों करियर की शुरुआत में बोल्ड सीन देने पड़े, यह कहानी है एक सुपरस्टार अदाकारा की जो न सिर्फ बॉलीवुड के वर्सेटाइल डांसर, बेहद खूबसूरत अदाकारा मनी गई, बल्कि दुनिया की टॉप 100 सेलिब्रिटी लिस्ट में शामिल रही, एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी टैलेंट की मलिका, पद्मश्री से सम्मानित किया गया I

अभिनेत्री Madhuri Dixit जिन्होंने फिल्मों में ऐसा मुकाम तय किया, जिसे हासिल करने का हर एक अदाकारा का ख्वाब होता है, अपनी कातिलाना मुस्कान से मशहूर Madhuri Dixit ने बहुत ही कम वक्त में बॉलीवुड की तमाम अदाकारा को पीछे छोड़ दिया, और देखते ही देखते नंबर वन अदाकारा का ताज अपने नाम किया, जिन्हें साइन करने के लिए मशहूर डायरेक्टर की लाइन लग जाती, तो वही बड़े से बड़ा एक्टर भी इस अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब रहा करता I

   अदाकारा Madhuri Dixit को आज के दौर की अभिनेत्रियां अपना आइडल मानती है, और उनकी फिल्में देखकर एक कामयाब और मुकम्मल अदाकारा बनने की तैयारी करती है, तभी तो इन्हें कहा गया हिंदी सिनेमा की आज तक की सबसे एक कामयाब और सफल अदाकारा I लेकिन Madhuri Dixitने अपने करियर की शुरुआत में ऐसे अश्लील फिल्में बनाई, जिस में इन्ह के बोल्ड सीन की काफी आलोचना भी हुई, और खुद से 20 साल बड़े अदाकार विनोद खन्ना के साथ इनका किसिंग सीन आज भी काफी वायरल है I 

  कई मशहूर अदाकार और एक क्रिकेट स्टार के साथ Madhuri Dixit के अफेयर और लिविंग रिलेशनशिप की खबरें उस दौर के मीडिया में सुर्खियां बन गई थी, तो साथ ही इन पर कई शादी शुदा मर्दों की गृहस्ती उजाड़ने का इल्जाम लगा, और कंट्रोवर्शियल केमिकल मैगी को प्रमोट करने पर इन्हें बहुत से आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा, और फिर इस अदाकारा पर FRI भी दर्ज हुई I 

   ढाई सौ करोड़ रूपयो के संपत्ति की मालकिन अदाकारा Madhuri Dixit ने अपने कामयाबी के बुलंदियों पर चलने वाले फिल्मी करियर को क्यों अचानक छोड़कर NRI से शादी कर अमेरिका में घर बसा लिया, और क्यों सबसे ज्यादा विवादों में फंसे रही कामयाब अदाकारा Madhuri Dixit की Love Life आज इस ब्लॉक के जरिए से हम जानेंगे वह सारी बातें I 

  आज हम जिनके बारे में जानने वाले हैं वह थी 1980 और 90 के दशक की सबसे मशहूर और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक बेमिसाल डांसर Madhuri Dixit के बारे में I लाजवाब डांस नेचुरल एक्टिंग और मुस्कान ऐसी कि उसके जादू से कोई भी बच ना पाए, इन्होंने करोड़ों चाहने वालों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाएं I

आज भी उनके चाहने वाले दुनिया के हर कोने में मौजूद है, तो वही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबर्दस्त Fan Following है, कैसे एक साधारण सी लड़की बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के सुपरस्टार करोड़ों बन गई I 15 में 1967 को महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में Madhuri Dixit का जन्म हुआ, माधुरी के पिता का नाम Shankar Dixit था जो एक इंजीनियर थे, और उनकी मां का नाम Snehalata Dixit वह एक ग्रहणी थी I

Madhuri Dixit को एक बड़े भाई अजीत दीक्षित है वह भी एक इंजीनियर बने, उनकी दो बड़ी बहनें भी थी रूप दीक्षित और भारती दीक्षित I माधुरी दीक्षित को उनके मां ने महेज 3 साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण दिलवाना शुरू किया, क्योंकि तभी बच्ची के पैर थिरक्कने लगे थे और उनके अंदर मौजूद हुनर को उनकी मां ने पहचान लिया था I 

   Madhuri Dixit को 9 साल की उम्र में कथक में स्कॉलरशिप मिल गई और बहुत से कार्यक्रमों में उन्हें अपने हुनर दिखाने का मौका मिला, और इसी के साथ अखबार में नाम भी छापा इससे माधुरी को काफी फायदा मिला I माधुरी की स्कूल मुंबई के Divine Child High School से कि, इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी के पार्ले कॉलेज में ही BSCC ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के लिए दाखिला दिया I

Madhuri Dixit चाहती थी कि वह Micro Biologist बने, पर ऐसा हुआ नहीं, और इसी के दौरान Madhuri Dixit को अपने डांस के अकादमी के जरिए से बहुत से कार्यक्रमों में परफॉर्मेंस करने का मौका मिला I 8 साल से कत्थक सीख रही माधुरी इसी फील्ड में अपना करियर बनाने की सोचने लगे, इसी दौरान माधुरी को कुछ एड में काम करना का मौका भी मिला I

अपने एक दोस्त के मदद से Madhuri Dixit एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन भी दिया और उसमें वह सिलेक्ट हो गई I साल 1984 में बनने वाला यह टीवी सीरियल था “मुंबई मेरी है” अनिल तेजनी ने इस सीरियल के डायरेक्टर थे, इस टीवी सीरियल में माधुरी के अलावा बेंजामिन गिलानी, और मजहर खान जैसे कलाकार थे I 

दूरदर्शन ने पहला एपिसोड देखने के बाद ही इस शो को चलाने के लिए यह कहकर मना किया, कि इसमें कोई भी स्टार फेस नहीं है और इस तरह से शुरू होने से पहले ही यह टीवी सीरियल बंद हो गया I उसी वक्त राजश्री प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म “अबोध” के लिए मुख्य किरदार के लिए एक मासूम से दिखने वाली लड़की की तलाश थी I

Madhuri Dixit के बड़ी बहन की दोस्त जो उस वक्त राजेश्री प्रोडक्शन में कर रहे एक एंप्लॉय की बेटी थी, और उन्होंने इस रोल के लिए माधुरी दीक्षित की सिफारिश की, क्योंकि उन्होंने माधुरी को स्कूल में परफॉर्मेंस और डांस करते हुए देखा था I इसके बाद माधुरी ने ऑडिशन दिया और उस ऑडिशन में सिलेक्ट हो गई, लेकिन माधुरी ने घर जाकर यह बात बताइए I

तो उनके घर में इस बात को लेकर बहस हुई कि पढ़ाई लिखाई छोड़कर यह फिल्मों में क्यों जाना है, उस वक्त माधुरी की उम्र महेज 17 या 18 साल ही थी I आखिर कार बहुत दिनों तक घर में चली इस बहस में Madhuri Dixit जीत गई और घर वाले इस बात के लिए राजी हो गए कि वह फिल्मों में काम कर सकती है I

  साल 1984 में आई राजेश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म में माधुरी दीक्षित Madhuri Dixit के साथ मुख्य किरदार में बंगाली हीरो तपस पॉल थे, लेकिन यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई, लेकिन इस फिल्म के जरिए से माधुरी दीक्षित फिल्मों में लॉन्च हो गई I

इस फिल्म में Madhuri Dixit के अभिनय को क्रिटिक्स ने पॉजिटिव रिव्यू दिया और इस वजह से माधुरी को धीरे-धीरे फिल्में मिलने लगी, 1985 में बनी फिल्म Kunwara Baap, और 1986 की Swati, पर इन दोनों ही फिल्मों में अदाकारा मीनाक्षी शेषाद्रे मुख्य किरदार में थे, माधुरी का छोटा रोल था I 

साल 1987 की फिल्म “हिफाजत” में Madhuri Dixit लीड रोल में नजर आई, और इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर मुख्य किरदार में थे, लेकिन इस फिल्म से भी माधुरी दीक्षित को पहचान नहीं मिली, फिल्म अभी कमर्शियली फ्लॉप ही साबित हुई I

इसी साल Madhuri Dixit “उत्तर और दक्षिण” फिल्म में नजर आई, इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार Rajinikanth, और Jackie Shroff  थे, पर अफसोस यह फिल्म भी असफल रही I इसी साल माधुरी की तीसरी फिल्म “मोहरा” रिलीज हुई, इस फिल्म में Nana Patekar इनके साथ थे, और यह भी फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही I 

   1988 नया साल यह साल अपने साथ Madhuri Dixit के लिए बहुत सारे सौगातें लेकर आया, पर इस साल की शुरुआत उदासी से शुरू हुई, 1988 में माधुरी के तीन फिल्में रिलीज हुई, सबसे पहले आई मल्टी स्टार फिल्म “khatron ke khiladi” आए जो नाकामयाब रही I

इस साल की दूसरी फिल्म “dayavan” रिलीज हुई, यह फिल्म हिट साबित तो हुई, लेकिन इसमें Madhuri Dixit अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि इस फिल्म में दिए गए किसिंग सीन की वजह से मशहूर हुई, इस फिल्म में माधुरी के साथ अभिनेता विनोद खन्ना लीड रोल में थे, खुद से 20 साल बड़े विनोद खन्ना के साथ पैशनेट लव मेकिंग सिन ने इन्हें आलोचनाओं का शिकार बनाया I 

1988 में ही आई Madhuri Dixit की तीसरी फिल्म “Tezaab” ने माधुरी की करियर के लिए वह काम किया, जिसकी इन्हें तलाश थी, N Chandra की इस फिल्म ने माधुरी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम दिलाने और ओवरनाइट स्टार यानी रातों-रात स्टार बनाने का काम किया, इस फिल्म में उनकी बेहतरीन एक्टिंग और बेमिसाल डांसिंग स्किल्स और खूबसूरती की काफी चर्चा होने लगी I 

  Anil Kapoor के साथ Madhuri Dixit जी की केमिस्ट्री भी इस फिल्म से पर्दे पर दिखने लगी थी, इसके चलते इस जोड़ी ने आगे चलकर लगातार 20 फिल्मों में साथ काम किया, उनमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही I तेज़ाब इस फिल्म के लिए माधुरी को फिल्म फेयर का पहला नॉमिनेशन भी मिला, और इसी के साथ इस फिल्म में निभाई हुए ग्लैमरस मोहिनी की मजबूत पहचान भी मिली, आज भी इस फिल्म का गाना एक दो तीन एक आईकॉनिक सॉन्ग माना जाता है I 

  तेज़ाब फिल्म के कामयाबी के बाद Madhuri Dixit ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा, फिर वह लगातार एक के बाद एक हिट फिल्में देती गई, उनमें से कुछ फिल्मों के नाम जैसे कि साल 1989 में आई फिल्म “राम लखन” काफी हिट रही, सुभाष घर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में माधुरी के साथ Anil Kapoor, jackie shroff, Dimple Kapadia अदाकारा Rakhee, महान खलनायक Amrish Puri sahab और Anupam Kher जैसे बड़े सितारे शामिल थे I

इन सबके होने के बावजूद भी Madhuri Dixit ने इस फिल्म में अपने मजबूत छाप छोड़ी I तेजाब और राम लखन फिल्म के कामयाबी के बाद बहुत से न्यूज पेपर और फिल्मी मैगजीन ने यह छापना शुरू किया, कि माधुरी ने अपने दौर की कामयाब अदाकारा श्रीदेवी को भी पछाड़ दिया, और नंबर एक के सिडी पर आ पहुंची है, उस दौर में श्रीदेवी बनाम माधुरी जैसे आर्टिकल से अखबार पटे रहते थे, और इन दोनों के बीच तुलना शुरू हुई थी I

राम लखन के अलावा Madhuri Dixit ने 1989 में आठ फिल्मों में काम किया था, सनी देओल, जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म “वर्दी”, मिथुन चक्रवर्ती के साथ “प्रेम प्रतिज्ञा” और “मुजरिम”, “इलाका” और “त्रिदेव” संजय दत्त के साथ “कानून अपना अपना” “परिंदा” “पाप का अंत” जैसे हिट फिल्में इसी साल रिलीज हुई I 

  1990 में Madhuri Dixit ने अपने खूब जलवे बिखरे और इनका जादू बरकरार रहा, इस साल उनकी लगभग 9 फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से तीन फिल्मों ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया, इस साल की फिल्में रही “Maha Sangram” “izzatdar” “Dil” “Deewana Mujhsa Nahin” “Jeevan Ek Sangharsh” “Sailab” “Thanedar” और “Jamai Raja” I इनमें से आमिर खान के साथ आई फिल्म “दिल” बहुत खास साबित हुई, इस फिल्म के गानों ने बहुत धूम मचाई और यह फिल्म सिनेमा घर में हाउसफुल चलने लगी I

   Dil यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था, जहां यह इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म साबित हुई, तो वही इस फिल्म के लिए Madhuri Dixit दीक्षित ने फिल्म फेयर का Best Actress अवार्ड भी जीता I उसके बाद 1991 में माधुरी की पांच फिल्में देखने को मिली, जिसमें “प्यार का देवता”, “प्रहार”, “प्रतिकार” यह फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए I

लेकिन जैकी श्रॉफ के साथ आई उनकी साइकोलॉजी थ्रिलर फिल्म 100 Days की बहुत चर्चा हुई, इसी साल उनकी एक और फिल्म आई “साजन” जो एक ट्रायंगल लव स्टोरी थी और इस फिल्म ने भी Madhuri Dixit के करियर को एक बार फिर से कामयाबी के शिखर पर पहुंचा I

डायरेक्टर Lawrence D’Souza ने फिल्म साजन बनाई थी, संजय दत्त और सलमान खान इस फिल्म में Madhuri Dixit के साथ लीड रोल में थे, इस फिल्म की कहानी के साथ इसके म्यूजिक को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया I 1992 में माधुरी ने फिल्मों में काम किया, वह थे “जिंदगी एक जुआ” प्रेम दीवानी” “खेल” इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया, तो वहीं इसीके साथ “संगीत” फिल्म में माधुरी के डबल रोल के लिए काफी सराहना हुई I

इस फिल्म में मां और बेटी के किरदार को Madhuri Dixit ने बखूबी अदा किया, इस फिल्म में बनी अंधी लड़की का शानदार अभिनय किया, तो साथ ही इस फिल्म के गाने और म्यूजिक ने अपनी और आकर्षित किया, आनंद मिलिंद के संगीत से सजे गानों पर माधुरी ने अपने क्लासिकल डांस का खूबसूरत प्रदर्शन किया I

   इसके बाद “धारावी” एक नेशनल अवार्ड फिल्म रही, लेकिन Madhuri Dixit के लिए इस साल की सबसे खास फिल्म साबित हुई “Beta”, जिसने माधुरी को धक-धक गर्ल के नाम से पहचान दिलाई, साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म बेटा डायरेक्टर इंद्र कुमार की एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर, अरुणा ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आए, उस दौर में यह फिल्म सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई, और इस फिल्म ने 5 फिल्म फेयर पुरस्कार जीते जिसमें माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाज आ गया I

   साल 1993 में भी Madhuri Dixit की पांच फिल्में रिलीज हुई जिसमें “साहिबान” “आंसू बने अंगारे” “फूल” कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाए, लेकिन सलमान खान के साथ आई फिल्म “दिल तेरा आशिक” के गाने काफी हिट रहे, इस  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला I

इसी साल Madhuri Dixit की एक ऐसी फिल्म आए जिसने तहलका मचा दिया, वह फिल्म थी सुभाष भाई द्वारा निर्देशित “खलनायक”  इस फिल्म में माधुरी के साथ अदाकार संजय दत्त और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए, और इस फिल्म का गाना “चोली के पीछे क्या है” इसमें गजब की शोहरत और आलोचना दोनों एक साथ बटोरी I 

  यह फिल्म 1993 के सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई, और इस फिल्म ने दो फिल्म फेयर के अवार्ड अपने नाम किए I इसके बाद 1994 में Madhuri Dixit की दो फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से एक रही “अंजाम” इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे, इस रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की काफी चर्चा हुई और इस फिल्म से शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के करियर को काफी फायदा मिला I

इस साल की Madhuri Dixit की ब्लॉकबस्टर फिल्म “हम आपके हैं कौन” रही, यह फिल्म 1994 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म साबित हुई और यह फिल्म माधुरी के करियर के मोस्ट क्लासिकल फिल्मों में से एक मानी गई I

  इंडियन वेडिंग ट्रेडिशन को एक अलग ही अंदाज में शोकेस करती डायरेक्टर सोराज बड़जात्या की इस फिल्म को हजारों लोगों ने सिनेमा घर में कई कई बार जाकर देखा, तो वही इस फिल्म में निशा को जूते चुराते हुए देखा देशभर शादियों में इसे एक ट्रेडिशनल की तरह देखा जाने लगा I

इस फिल्म में Salman Khan और Madhuri Dixit के केमिस्ट्री ने कहर बरपा दिया, राम लक्ष्मण के संगीत से सजी इस फिल्म के सभी गानों ने रिकॉर्ड तोड़े, यहां तक की गली मोहल्ले और शादियों में पार्टियों में इसी फिल्म के गाने सुनाई देते थे, इस फिल्म के लिए एक बार फिर माधुरी दीक्षित को फिल्म फेयर की तरफ से बेस्ट एक्टर्स के अवार्ड से सम्मानित किया गया I 

  1995 में Madhuri Dixit की तीन फिल्में रिलीज हुई, “राजा”, “याराना” और “पापी देवता” इन तीनों में से राजा फिल्म सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई, इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार द्वारा किया गया, और इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर के भाई संजय कपूर लीड रोल में नजर आए I इस फिल्म में नदीम श्रवण के म्यूजिक ट्रैक खूब सफलता हासिल की, और जमकर इनकी कैसेट बिकी, यह फिल्म भी साल 1995 की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक रही, और माधुरी ने पहले की तरह अपना पहले नंबर पर मुकाम कायम रखा I

इसके बाद साल 1996 में Madhuri Dixit अनिल कपूर के साथ फिल्म “राजकुमार” और ऋषि कपूर के साथ फिल्म “प्रेम ग्रंथ” में नजर आए, जो एक गंभीर विषय पर बनी थी, प्रेम ग्रंथ इस फिल्म के कुछ गाने आज भी हिट है, इसके बाद साल 1997 में शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित की फिल्म “कोयला” रिलीज हुई, इस फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन थे, और इस फिल्म के गाने राजेश रोशन ने तैयार किए थे जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया, इसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रही लेकिन क्रिटिक्स द्वारा इसे अच्छा रिस्पांस मिला I 

   इसी साल Madhuri Dixit के 4 फिल्में ओर रिलीज हुई जिसमें संजय दत्त के साथ आई “महानता” फिल्म कुछ खास नहीं रही, और फिल्म “मोहब्बत” की कुछ गाने ही सुनने मिले, तो वहीं इसी साल प्रकाश झा द्वारा निर्देशित फिल्म “मृत्युदंड” ने सबका ध्यान अपने और आकर्षित किया I यह फिल्म सोशल इश्यू जेंडर जस्टिस पर बनी एक कल्ट क्लासिक फिल्म थी, और इसमें गांव की महिला बने माधुरी का किरदार भी शानदार था, लेकिन 1997 की माधुरी की सबसे हिट फिल्म रही I

“दिल तो पागल है” यह चोपड़ा की इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में Madhuri Dixit के साथ शाहरुख खान और करिश्मा कपूर मुख्य रूप में नजर आए, और इस फिल्म में डांस परफॉर्मेंस फिल्म का इंपॉर्टेंट हिस्सा था, तो वहीं इसी के साथ उत्तम सिंह के म्यूजिक ने भी खूब कहर ढाया I 90 मिलियन में बनी इस फिल्म ने 598 मिलियन की कमाई कि, और इस साल की सबसे कामयाब और ज्यादा कमाई करने वाली हिट फिल्म साबित हुई  I

अब धीरे-धीरे Madhuri Dixit को फिल्में मिलना कम हो गई थी, और यह कुछ गिनी चुने फिल्मों में ही नजर आ रही थी, जिसमें उनके साल 1998 में बनी दो फिल्में रिलीज हुई, जिनमें Chandrashekhar Narvekar की फिल्म “वजुद” कुछ खास नहीं रही, दूसरी फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” इस फिल्म में इनका एक छोटा सा गेस्ट अपीरियंस और इस फिल्म में माधुरी का दिग्गज अदाकार अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ “ओए मखना” गाना काफी मशहूर हुआ, यह गाना उस दौर में टीवी से लेकर रेडियो तक हर जगह छाया रहा I 

  1999 में Madhuri Dixit सिर्फ एक फिल्म में नजर आए “आरजू” में माधुरी दीक्षित के साथ अदाकार अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में थे, इस फिल्म में अनु मलिक द्वारा कंपोज किए गए कुछ गाने हिट रहे, पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही I इसके बाद साल 2002 में माधुरी की दो फिल्में रिलीज हुई, अनिल कपूर के साथ फिल्म “पुकार”, और शाहरुख खान के साथ फिल्म “गज गामिनी”, फिल्म गज गामिनी एक ऐसी फिल्म थी उस दौर के मशहूर पेंटर M.F Husain ने बनाया था I 

   M.F Husain Madhuri Dixit के खूबसूरती के बहुत बड़े कदरदान थे, Madhuri Dixit के फिल्म “हम आपके हैं कौन” को लगातार 67 बार देखने के बाद माधुरी को लेकर अपने पहली फिल्म “गज गामिनी” बनाई थी, भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन हुसैन साहब के दीवानगी की वजह से यह फिल्म काफी चर्चा में रही I

दूसरी फिल्म रही राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म “पुकार” इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा के एक गाने ने खूब शोहरत हासिल कि, इस फिल्म में अनिल कपूर एक बार फिर माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए I इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के ग्रेट शेड हार्ट ब्रोकन जेलसी प्रेमिका का के इस किरदार में माधुरी ने जान डाल दी थी I

1 साल बाद साल 2001 में Madhuri Dixit की दो फिल्में रिलीज हुई, पहली फिल्म “यह रास्ते हैं प्यार के” इस फिल्म में माधुरी का बहुत छोटा सा रोल था, और दूसरी डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की मल्टी स्टार फिल्म “लज्जा” इस फिल्म में इनका शानदार अभिनय और उनके डांस दोनों ही चर्चा का विषय बने थे I

इस फिल्म में Madhuri Dixit के अलाव उस दौर की दिग्गज अदाकारा रेखा, मनीषा कोइराला, और महिमा चौधरी जैसे बहुत से कलाकार इस फिल्म में नजर आए  I इस फिल्म में निभाए गए छोटे से रोल में भी माधुरी ने एक मजबूत महिला के छवि को दर्शाया वह बहुत जबरदस्त था, लेकिन यह फिल्म इंडिया में बहुत कम चली I 

   साल 2002 में भी Madhuri Dixit की दो फिल्में रिलीज हुई, पहली फिल्म “हम तुम्हारे हैं सनम” इस फिल्म में माधुरी के साथ सलमान खान और शाहरुख खान भी नजर आए, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रही, लेकिन ढेर सारे म्यूजिक कंपोजर के मिलकर बनाए गए इस फिल्म के गाने काफी मशहूर हुए I

तो वही इस साल की Madhuri Dixit की दूसरी फिल्म रही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बने फिल्म “देवदास”, इस क्लासिक फिल्म में चंद्रमुखी का शानदार रोल अदा किया, जिसे स्टनिंग और आउटस्टैंडिंग कहां गया I 

   देवदास इस फिल्म के एक गाने में माधुरी ने 30 किलो का भारी भरकम लहंगा पहनकर शानदार कथक डांस करने बेमिसाल अभिनय की दर्शकों द्वारा काफी तारीफ हुई, इस फिल्म को साल 2002 के कैनंस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया, और इसी के साथ इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया I

टाइम मैगजीन के जरिए से मिलियन 10 बेस्ट फिल्मों में शामिल किया गया, तो वही माधुरी को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर के तरफ से Best Supporting Actor के अवार्ड से नवाजा गया, इस फिल्म में इंडिया ओवरसीज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, और हमेशा के लिए ही इतिहास के सुनहरी पन्नों में दर्ज की गई I 

  इसके बाद Madhuri Dixit ने अपने लाइफ में एक छोटा सा ब्रेक ले लिया, क्योंकि माधुरी ने अपने बुलंदियों पर चल रहे इस करियर में अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला किया, माधुरी ने शादी की और अब वह अपने पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हुई थी I 

  90s की बहुत से मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया था कि Madhuri Dixit ने फिल्म पाने के लिए डायरेक्टर सुभाष घई के साथ समझौता किया था, और सुभाष घई के पनवेल में स्थित गेस्ट हाउस में जाने वाली अदाकाराओं की लिस्ट में माधुरी का नाम भी शामिल रहा I

ऐसा बताया जाता है कि Madhuri Dixit ने अपने करियर की शुरुआत में सुभाष घई से मिलने की बहुत कोशिश की लेकिन जब तक माधुरी अपने साथ अपनी मैनेजर रिकू राकेश को लेकर उनसे मिलने जाती थी उस वक्त सुभाष घई इनसे नहीं मिलते नहीं थे, लेकिन जब थक हार कर माधुरी अकेले मिलने पहुंची तो देर रात तक स्क्रिप्ट पर चर्चा होती रही, और दूसरे दिन सुभाष जी ने न्यूज़पेपर में माधुरी केलिए बहुत सारी तारीफ है छाप दी, और उनकी आने वाली फिल्म मेंइनको ऐसा हीरोइन लेने की घोषणा की, पर इस सब अवल के पीछे क्या सच्चाई थी यह किसी को पता नहीं I 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी जिंदगी में पहला खास शख्स जो आए वह थे, सुनील दत्त साहब के बेटे संजय दत्त, 90 के दशक में संजय दत्त और Madhuri Dixit की ऑन स्क्रीन जोड़ी टॉप पर थी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1991 की फिल्म “Sajan” की शूटिंग के दौरान दोनों बीच नजदीकीया बढ़ गई थी, शादी शुदा दिल फेक संजय दत्त माधुरी की खूबसूरती के और आकर्षित होकर अपनी पत्नी रिचा दत्त को धोखा दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ माधुरी भी उनके रिश्ते को लेकर खामोश थी I 

   कुछ वक्त के बाद धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में उन दोनों के अफेयर की खबरें हर तरफ फैलने लगी, फिल्मी मैगजीन की गॉसिप बन गई, ऐसे बताया जाता है कि संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा दत्त के अलग होने की वजह Madhuri Dixit थी, लेकिन इसी बीच साल 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के हादसे में संजय दत्त का नाम आगे आया, और वह जेल चले गए, और इसी दौरान माधुरी ने संजय दत्त से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए और इस तरह से संजय दत्त और माधुरी का यह रिश्ता यही टूट गया I 

   फिर Madhuri Dixit की जिंदगी में दूसरे शख्स अनिल कपूर आए इनके साथ माधुरी ने लगभग 20 फिल्मों में साथ काम किया था, और इसी वजह से इन दोनों के बीच भी नजदीकी किया बढ़ गई, इन दोनों के जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, इन दोनों के ऑन स्क्रीन जोड़ी का किरदार निभाते निभाते यह दोनों ऑफ स्क्रीन भी दिल मिलने के और इन दोनों के अफेयर के खबरें भी सामने आने लगी I 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी शुदा होने के बावजूद भी अनिल कपूर माधुरी दीक्षित के साथ एक नाजायज संबंध में बंध गए थे, हां लेकिन कई बार यह भी दावे किए गए, की इन दोनों की फिल्में रिलीज होने से पहले फिल्म मेकर ऐसी अफवाहें खुद ही आगे लेकर आते थे ताकि ऐसी खबरों से फिल्म को फायदा मिल सके I इन दोनों के बीच की सच्चाई क्या है यह कहना मुश्किल है, क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी और अनिल के बीच की खबरें सुर्खियां बनी हुई थी, उस वक्त अनिल कपूर की पत्नी अनीता एक बार अचानक अपने बच्चों के साथ फिल्म पुकार के शूटिंग सेट पर पहुंच गई थी I

   सेट पर पहुंच ने के बाद सुनीता ने माधुरी से कुछ कहा तो नहीं लेकिन माधुरी और अनिल इन दोनों को ही माजरा समझ में आ गया, रिपोर्ट के माने तो उस दिन घर जाने के बाद अनिल और उनकी पत्नी के बीच बहुत कहा सुनी हुई, यह बात यहां तक बढ़ गई कि उनकी शादी टूटने की कगार पर आ पहुंची, उसी दिन से अनिल और माधुरी ने एक साथ कभी काम न करने का फैसला किया, और इसी वजह से साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म पुकार यह इन दोनों की आखिरी फिल्म थी I

इस हादसे के बाद लगभग 18 साल तक दोनों ने साथ में कोई भी फिल्म नहीं कि, 18 साल के बाद साल 2019 में फिल्म “टोटल धमाल” में नजर आए I  फिर तीसरे नंबर पर आते हैं हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर अजय जडेजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फोटोशूट के दौरान एक दूसरे को चाहने लगे थे, और उस दौर में इन दोनों के रोमांटिक फोटो ने खूब सुर्खियों बटोरी थी I

उस वक्त यह खबर भी सामने आई थी कि अजय जडेजा एक शाही परिवार से बिलॉन्ग करते हैं शाही परिवार से होने की वजह से उनके परिवार ने एक अदाकारा के साथ और उनके रिश्ते को खिलाफ है I इसी बचा साल 1999 में अजय का नाम मैच फिक्सिंग में सामने आया और यही अजय का करियर खत्म हुआ, अजय के साथ छूटने के बाद एक बार फिर से माधुरी का दिल टूट गया और उन्होंने अजय से भी दूरी बना ली I 

   फिर चौथे नंबर के लिस्ट में आते हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जैकी श्रॉफ उर्फ जग्गू दादा यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि जैकी श्रॉफ माधुरी को बहुत पसंद करते थे और कई बार उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया था, कुछ खबरें यह भी दावा करते हैं कि जैकी श्रॉफ के साथ माधुरी चोरी छुपे काफी लंबे समय तक रिश्ते में थी I

तो वही कुछ फिल्मी एक्सपर्ट इन खबरों को अफवाह बताते हैं, लेकिन डॉ राम नेने से शादी के बाद जैकी श्रॉफ का एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में बना हुआ था, एक इंटरव्यू में कहा था कि माधुरी के शादी की खबर सुनकर उनका दिल टूट चुका था, यह मजाक था या जैकी ने सीरियसली यह बात कही थी यह कहना थोड़ा मुश्किल है I 

   हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डिस्को डांसर कहे जाने वाले अदाकार मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी माधुरी का नाम जोड़ा गया, जो आज भी 90s के फिल्मी पत्रिकाओं में छपा हुआ मिल जाएगा, कुछ वक्त के बाद माधुरी के एक मैनेजर ने इन खबरों को अफवाहा करार दिया I उस वक्त यह भी अफवाह आई थी कि अदाकार गोविंदा ने माधुरी को शादी के लिए प्रपोज किया था, और इस बात का खुलासा खुद गोविंदा ने एक टीवी शो में डांस दीवाने में किया था, मजाक के मूड में आकर गोविंदा ने कहा था के उनके शादी के प्रपोजल को माधुरी ने इनकार किया था I 

  साल 1999 में माधुरी अपने भाई से मिलने अमेरिका जा पहुंची, तो कैलिफोर्निया में एक पार्टी के दौरान माधुरी की मुलाकात Cardio Vascular Surgeon डॉ श्री राम नेने से हुई,  डॉ राम नेने नहीं जानते थे कि माधुरी एक अभिनेत्री है तो इस दौरान जान पहचान के बाद माधुरी को नेने पसंद आ गए, फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर मुलाकात होने लगी कुछ वक्त के बाद एक दूसरे को अच्छे से जानने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया I

   माधुरी ने अपने इंडिया में जो प्रोजेक्ट वह कर रही थी उन्हें पूरा किया, और फिर अपने चाहने वालों को और फिल्म इंडस्ट्री को भी हैरान करते हुए 17 अक्टूबर1999 को कैलिफोर्निया में डॉ राम नेने के साथ शादी के बंधन में बंध गई, फिर इंडिया जाकर मुंबई में अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी I

इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज अदाकाराओं के साथ पॉलिटिक्स के नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और बाल ठाकरे भी शामिल थे, उस पार्टी के दौरान डॉ नेने को यह बात पता चली कि उनकी पत्नी माधुरी कितनी बड़ी स्टार है, डॉ नेने मीडिया में उनके दीवानगी को देखकर हैरान थे, शादी के बाद अपनी फिल्म देवदास पुरी की और फिर अपने पति के साथ अमेरिका रहने चली गई, वहां जाकर अपनी फैमिलीलाइफ में बिजी हो गई I 

  माधुरी के दो बच्चे हुए साल 2003 में बड़ा बेटा अरिन और साल 2005 में रियान इनके परवरिश में बिजी होने की वजह से कुछ साल तक माधुरी फिल्मों से दूर रहे, बच्चों के बड़े होने के बाद माधुरी हिंदुस्तान लोटी एक बार फिर फिल्मों में अपने वापसी की, माधुरी की वापसी के बाद पहली फिल्म “आजा नचले” यह थी, इसके बाद माधुरी बहुत से बड़ी फिल्मों में नजर आए और एक बार फिर बॉलीवुड ने इन्हें हाथों हाथ लिया I

साल 2013 में माधुरी फिल्म “बॉम्बे टॉकीज” और फिल्म “यह जवानी है दीवानी” में नजर आए, इसके बाद साल 2014 में उनकी फिल्म “डेढ़ इश्किया” काफी सुर्खियां बनी, तो इसी साल रिलीज हुई फिल्म “गुलाब गैंग” ने भी खूब सुर्खियां बटोरी I

इसके बाद साल 2019 में फिल्म “टोटल धमाल” और फिल्म “कलंक” में अहम रोल में नजर आए, उसके बाद साल 2022 में आई उनकी फिल्म “मजामा”, तो वही साल 2023 में माधुरी ने खुद अपनी एक मराठी फिल्म “पंचक” प्रोड्यूस की, लेकिन माधुरी फिल्मों में काम और ज्यादातर बड़े-बड़े टीवी रियलिटी शो में नजर आने लगी I 

    कुछ वक्त के बाद माधुरी के पति डॉक्टर नेने भी भारत आए, और यही अपना काम एस्टेब्लिश किया, और यही अपने पत्नी के साथ रहने लगे, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में स्थित फ्लैट में ही रहती है, और माधुरी के पति और उनके बच्चे भी कई बार कई अवॉर्ड शो में नजर आते हैं I

कुछ डांस रियली तो शो में माधुरी जज के रूप में नजर आए, और यह खुद का डांस एकेडमी भी चलाती हैं, और यूट्यूब पर माधुरी का अपना चैनल भी है, और माधुरी अपने पति के यूट्यूब चैनल पर भी एक्टिव रहती है I माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर में लगभग 75 फिल्मों में काम किया, और 5 फिल्म फेयर के अवार्ड अपने नाम किया, तो वही 13 बार फिल्म फेयर तरफ से नॉमिनेशन मिला I

साल 2014 में भारत के UNICEF Goodwill राजदूत के रूप में भी चुना गया, तो इसी के साथ माधुरी केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महिम का भी हिस्सा रही I माधुरी बहुत से स्टेज शो, कंसर्ट, टूर और टीवी पुरस्कार समारोह में शामिल रहती है माधुरी ने भारत मध्य पूर्व अमेरिका में माधुरी दीक्षित लाइव संगीत कार्यक्रम आयोजित किया, जो बहुत मशहूर हुए, तो इसी के साथ ही अनफॉरगेटेबल वर्ल्ड टूर का भी यह हिस्सा रही I 

Madhuri Dixit नेट वर्थ : 

   कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति लगभग ढाई सौ करोड रुपए है, इन्होंने फिल्म के अलावा रियलिटी शो टीवी एड से भी अच्छी खासी कमाई की है और आज भी कर रही हैं, एक फिल्म में काम करने के कमाई 5 से 6 करोड रुपए हैं, तो वही रियलिटी शो में जज बनने के लिए एक सीजन का माधुरी 25 से 30 करोड रुपए लेते हैं I इसके अलावा भी एक ब्रांड को Endorse यानी समर्थन करने के लिए 8 से 10 करोड रुपए लेते हैं I

   माधुरी के पास महंगे गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है White Audi, Toyota Crysta, Innova, Rolls Royce जैसे महंगी गाड़ियां मौजूद है I माधुरी फिल्मों में फीस के मामले में टॉप की एक्ट्रेस रह चुकी है, आप बॉलीवुड फीमेल एक्ट्रेस को मले एक्टर के बराबरी में कम फीस देने में के मामले में बदनाम रहा है, पर माधुरी ने खुद के ऊपर कभी इस फार्मूले को लागू नहीं होने दिया I

बताया जाता है की फिल्म अंजाम में माधुरी ने शाहरुख खान से दुगनि फीस चार्ज की थी तो वहीं इसी के साथ फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान के मुकाबले में भी दुगने फेस चार्ज की थी I 

    जब माधुरी दीक्षित ने मैगी क्या विज्ञापन किया तो कुछ वक्त के बाद इस एड की आलोचना होने लगी, दरअसल साल 2015 में मैगी में हानिकारक केमिकल एमएसजी पाए जाने के बाद इसका ऐड करने के लिए माधुरी दीक्षित को खूब आलोचना का सामना करना पड़ा, अदाकार अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा के साथ माधुरी दीक्षित के खिलाफ इन प्रॉडक्ट्स को गलत तरीके से पेश करने की वजह से उनके खिलाफ FIR तक दर्ज हुई, हालांकि बाद में मैगी के इनग्रेडिएंट में बदलाव किया, फिर उसके बाद धीरे-धीरे यह मामला रुक गया I

   साल 2012 में भी इसी तरह से महाराष्ट्र राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का ऑफर मिला, तब इसके लिए माधुरी ने 10 करोड रुपए की मांग की उस वक्त सरकार को यह फीस काफी ज्यादा लगी तो उन्होंने रितिक रोशन को माधुरी की जगह महाराष्ट्र राज्य का ब्रांड एंबेसडर बना दिया, और फिर यह खबर सामने आने के बाद माधुरी की खूब आलोचना की I

माधुरी दीक्षित अब 55 साल की हो चुकी है काम में बिजी होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर हर वक्त खूब एक्टिव रहती है आज भी बहुत से टीवी शो का हिस्सा है, एकदम बिंदास अंदाज में अपनी निजी जिंदगी काम और कामयाबी को एंजॉय करती हैं I माधुरी दीक्षित के चाहने वालों को आज भी माधुरी के फिल्मों का बेसबरी से इंतजार रहता है, एक तरफ जहां क्रिटिक्स के द्वारा अदाकारा श्रीदेवी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार कहा गया, तो वही माधुरी को भी हिंदी फिल्मों की आज तक के सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार माना गया I

इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता की फिल्मी दुनिया में माधुरी ने जो अपनी जगह बनाई है उसे आज तक कोई छू नहीं पाया है और आगे भी कब कोई इसके करीब आएगा पता नहीं माधुरी की फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाया और उन सब किरदारों में खुद को इस तरह से डाल दिया कि जैसे यह फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं वास्तविक उनकी जिंदगी हो शायद इसे ही असली कला कहते हैं जो कुछ ही कलाकारों में ही देखने मिलती है I

रहती दुनिया तक बहुत ही गर्व के साथ माधुरी दीक्षित का नाम लिया जाएगा, इनकी कहानी सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि सभी के लिए ही एक प्रेरणा स्रोत है किस तरह से बिना किसी फिल्में बैकग्राउंड न होने के बावजूद उस क्षेत्र में अपने कामयाबी के झंडे गाड़े 

   तो दोस्तों यह थी बॉलीवुड में हीरो से ज्यादा फीस चार्ज करने वाली बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जीवन का परिचय I l

Leave a Comment