आखिर क्यों Aruna Irani मशहूर अदाकारा को एक कॉमेडियन के साथ शादी के अफवाहों से फिल्में मिलना बंद हो गए… वह 60 और 70 के दशक की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज अदाकाराओं में से एक थी, और इन्होंने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, वह जब थिरकति थी कि मानो पूरी फिजा झूमने लगती, और दर्शकों के अंग अंग में रोमांच पैदा होता था I
Aruna Irani ने हिंदी सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया, और अपने मेहनत, लगन से खूब दौलत और शोहरत कमाई I लेकिन इस अदाकारा की एक कॉमेडियन के साथ शादी के अफवाहों से अचानक उन्हें नफरत की नजरों से देखा जाने लगा, और इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सब लोगों ने काम तक देने से इनकार कर दिया I
आखिर क्यों एक जाने माने डायरेक्टर ने उनसे धोखे से शादी की और अपने शादीशुदा और बाल बच्चे होने की सच्चाई छुपा कर इस अदाकारा को एक गहरा सदमा दिया, और अदाकारा Aruna Irani के सामने उम्र भर माँ ना बनने की शर्त रखी गई, जिसके चलते यह ता उम्र बे औलाद रही I Aruna Irani फिल्मों में लीड अदाकारा से भी ज्यादा फीस लेती थी I
किसी भी फिल्म में नायक और नायिका की जितनी अहम भूमिका होती है, उतनी ही अहम भूमिका एक खलनायक या डांसर की भी होती है I आज के दौर में भले ही फिल्मों का बनने का तरीका कुछ अलग हो गया हो, लेकिन पहले जो फिल्में बनाई जाती थी, उनमें इनको खास तौर पर ध्यान में रखते हुए ही इस तरीके से किरदार गढ़े जाते थे, और फिल्मों के हिट होने में भी इनकी अपनी एक अहम भूमिका होती थी I
तो आज हम जानेंगे एक ऐसे ही अदाकारा की जिसकी वजह से फिल्में हिट होने के गारंटी मानी जाती थी, और उनकी फीस उस दौर के मुख्य अदाकारा से भी ज्यादा होती थी, तो यह दिग्गज अदाकारा है Aruna Irani I हम जानेंगे दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी जी के जिंदगी से जुड़े हुए कुछ दिलचस्प किस्से के बारे में I
बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली Aruna Irani ने बाल कलाकार, कॉमेडियन खलनायक, अदाकारा चरित्र अभिनेत्री के रूप में काफी लंबे समय तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया, और इसी के साथ एक बेहतरीन डांसर की भी पहचान बनाई I
3 मे 1952 महाराष्ट्र के मुंबई में Aruna Irani का जन्म हुआ, इनके पिता का नाम फरीदुन ईरानी था, जो की एक ईरानी पारसी थे, और अरुणा की मां का नाम शगुना था जो की एक मराठी हिंदू फैमिली से बिलॉन्ग करती थी I अरुणा जी के सात भाई-बहन थे जिनमें से ज्यादातर भाई फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं, उनकी भाई टेलीविजन पर काफी मशहूर भी है I
अरुणा जी के पिता के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, फरीदुन ईरानी एक छोटी सी थिएटर कंपनी चलाते थे, जिस से सात बच्चों का और घर का गुजारा करना काफी मुश्किल था, और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से ही अरुणा जी की पढ़ाई नहीं हो पाई I
Aruna Irani अपने सात भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और वह काफी समझदार भी थी, उन्होंने सोचा कि क्यों ना मैं ऐसा कुछ करूं कि जिस से घर खर्च चलाने में पिता की मदद हो जाए, इसीलिए छोटे से उम्र में ही कंधों पर घर की जिम्मेदारियां का बोझ लिए अरुणा जी अलग-अलग स्टूडियो के चक्कर लगाने लगी I
काफी कोशिशें के बाद Aruna Irani की मेहनत रंग लाई उस दौर के दिग्गज महान अदाकार लीजेंडरी एक्टर दिलीप साहब की नजर अरुणा जी पर पड़ी, और 1961 में उन्होंने अपनी फिल्म “Ganga Jamuna” में अरुणा जी को मौका दिया I
इस फिल्म के दौरान Aruna Irani की उम्र सिर्फ 9 साल थी, फिर इस तरह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में अरुणा ईरानी जी की शुरुआत हुई I उसके बाद के कुछ साल बेबी अरुणा के लिए बहुत ही संघर्ष भरे रहे, उन्हें काम मिलने में थोड़े मुश्किलें आ रही थी, क्योंकि वह ना ही उस वक्त बाल कलाकार के लिए उतनी छोटी थी, और ना ही एक मुख्य अदाकारा के लिए उतनी बड़ी थी, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते गए जिससे उनके घर का गुजारा होता रहा I
अपनी शुरुआती दिनों के दौर में Aruna Irani ने जो फिल्में की उसमें “Jahan Ara” “Nartaki” “Ganga Ki laharen” “Farz” “Upkar” और “Anpadh” फिल्में शामिल रही I अरुणा जी कहती थी कि उस वक्त फिल्मों में मुझे हीरोइन बनने में खास दिलचस्पी नहीं थी, मैं तो सिर्फ ढेर सारे पैसे कमाना चाहती थी जिससे मैं अपने परिवार वालों को एक बेहतर जिंदगी दे सकूं और मेरे घर के आर्थिक स्थिति अच्छी हो, और यही वह वजह थी कि जिस भी फिल्म में जैसा भी रोल मिलता वह करने के लिए मैं राजी थी I
Aruna Irani ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके कैरियर को बनाने में उस दौर के जाने-माने मशहूर कॉमेडियन महमूद साहब ने उनकी खूब मदद की, और फिर कॉमेडी किंग महमूद के साथ अरुणा जी की जोड़ी बनी, अरुणा जी ने तो यह तक एक्सेप्ट किया था कि महमूद साहब के साथ उनका एक अलग और गहरा रिश्ता था, जो की “Aulad” “Ham Joli” “naya Jamana” जैसे फिल्मों के सिल्वर स्क्रीन पर भी नजर आया, और इस जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया I
वह महमूद साहब ही थे जिनकी वजह से Aruna Irani को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म “Bombay to Goa” में मुख्य किरदार में अभिनय करने का मौका मिला, और यह फिल्म सुपरहिट भी रही I अरुणा ईरानी ने कहा था कि करियर बनाने के साथ-साथ यह महमूद साहब ही थे जिनकी वजह से अरुणा जी को फिल्में मिलना बंद हो गई थी I
Aruna Irani ने बताया कि पता नहीं लोगों में कैसे यह अफवाह उठी कि अरुणा और महमूद साहब ने चोरी छुपे शादी कर ली, इस अफवाह के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोग अरुण जी से नाराज हो गए और उन्हें “Caravan” और “Bombay to Goa” जैसे फिल्में देने के बावजूद भी 2 साल तक कोई भी फिल्में नहीं दी I
फिर काफी लंबे वक्त के बाद Aruna Irani को राज साहब का कॉल आया और उन्होंने अपनी फिल्म “Bobby” में काम करने का ऑफर दिया, इस फिल्म के बाद अरुणा जी का कैरियर फिर से चल पड़ा फिर धीरे-धीरे उन्हें काम मिलने लगे I
एक दौर तो ऐसा आया की वह उस समय के लीड अदाकारा से भी ज्यादा फीस चार्ज करने लगी, उसके बाद Aruna Irani ने अपने अभिनय से एक के बाद एक ऐसे रोल किया जो अब तक लोगों की ज़ेहन में छपे हुए हैं, अपने अनोखे अंदाज और नृत्य से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली इस अदाकारा की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बन गई, जिसके बिना फिल्में अधूरी मानी जाती थी I
Aruna Irani ने इंडस्ट्री में आने वाले नए अदाकार और अदाकाराओं की खूब मदद की, क्योंकि उन्हें अपने करियर के शुरुआत के संघर्ष भरे दिन अभी भी याद थे, उन्होंने “Farz” फिल्म में Jitendra “Bobby” फिल्म में Rishi Kapoor, Dimple Kapadia “Sargam” फिल्म में Jayaprada, “Love Story” में Kumar Gaurav और “Rocky” फिल्म में Sanjay Dutt की भी काफी मदद की थी I
लेकिन वह कहते हैं ना कि दूसरों का भला करते-करते कभी-कभी हम खुद ही पीछे रह जाते हैं, बस यही Aruna Irani के साथ हुआ, अरुणा जी की बद किस्मत यह रही की जिन कलाकारों की उन्होंने मदद की थी वह सब सुपरस्टार बन गए, और यह खुदा बस एक सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह गई I
सपोर्टिंग एक्टर के लिए Aruna Irani को फिल्म फेयर के तरफ से दो बार Supporting Actor के अवार्ड से सम्मानित किया गया, पर दर्शकों का यह मानना है की ये उनके प्रतिभा के हिसाब से बहुत कम था I 70 80 के दशक के दर्शक और क्रिटिक्स भी यह मानते हैं कि एक मुख्य अदाकारा बनने के सारे गुन अरुणा में मौजूद थे, लेकिन खराब किस्मत और कुछ गलत फैसलों की वजह से और फिल्मों में पॉलिटिक्स होने की वजह से अरुण जी ने सिर्फ चरित्र अभिनेत्री के रूप में ही अपनी पहचान बना पाई I
Aruna Irani ने 90 के दशक से “Beta” और “Raja Babu” जैसे फिल्मों से मां के किरदार निभाने शुरू किया, “Beta” फिल्म के लिए अरुण जी को फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अवार्ड मिला I हिंदी फिल्मों के अलावा अरुणा जी ने दूसरे भाषाओं में भी काम किया, जैसे Gujarati, Kannada, Marathi फिल्मों में भी काम किया I
इसी के साथ Aruna Irani ने बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी काम करने के लिए वह जरा सा भी नहीं हिचकिचाए और छोटे पर्दे पर भी वह अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, साल 2000 में “Zamana badal gaya” इस धारावाहिक से छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग की शुरुआत की, फिल्म इंडस्ट्री की तरह अरुणा जी छोटे पर्दे की दुनिया में भी छा गई I
इसके बाद Aruna Irani ने छोटे पर्दे पर एक के बाद एक बहुत से धारावाहिक में काम किया, जैसे Kahani Ghar Ghar Ki” “Jhansi Ki Rani Dekha Ek Khwab” “Parichay” और “Sanskar dharohar apnon ki” जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल में काम किया, और एक नए अंदाज में अपने अभिनय कला की छाप छोड़ी I अरुणा जी आज भी टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय है, और दूसरे नए कलाकारों के लिए एक प्रेरणा है I
Aruna Irani जी की शादी और उससे जुड़े कुछ विवाद :
अपने एक इंटरव्यू में अरुणा जी ने खुद के बात बताई कि उनकी शादी 1990 में उस दौर के जाने माने मशहूर डायरेक्टर प्रोड्यूसर कुकू कोहली से हुई थी, उस वक्त Aruna Irani की उम्र 38 साल थी लेकिन उन्होंने इस इंटरव्यू में एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए यह कहा था कि जब उनकी शादी हो रही थी तब उन्हें यह बात नहीं पता थी कि उनके पति कुकू कोहली पहले से ही शादीशुदा और बच्चों के पिता भी थे, और जब यह बात Aruna Irani को पता चली तो उन्हें बहुत बड़ा गहरा सदमा लगा I
Aruna Irani आगे बताती है कि उनकी और कुकू कोहली की लव स्टोरी फिल्म सेट पर बहुत सारे झगड़ों के साथ शुरू हुई थी, और यह लड़ाई धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और कुछ वक्त के बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन जब अरुणा जी को सच्चाई पता चली तो वह सदमे में चल गई I यह अपने जमाने के मशहूर डायरेक्टर में से एक रह चुके हैं, जिन्होंने “Phool Aur Kaante” “Suhag” “Haqeeqat” “Yeh Dil Aashiqana” और “Anari No 1” जैसे फिल्में निर्देशित की है I
आगे अपने इंटरव्यू में अरुणा ईरानी जी बताती है कि मैं कुकू के बारे में बात करना पसंद नहीं करती थी, क्योंकि इससे शायद उनकी पहली पत्नी को अच्छा नहीं लगता और वह उन्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहते थी, इसीलिए वह कभी भी अपने पति या अपनी शादी को लेकर सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात नहीं करती थी I अब मैं अपने पति के बारे में इसलिए बात कर रही हूं क्योंकि कुकू की पहली पत्नी का कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ है, और वह अब इस दुनिया में नहीं है I
इसी के साथ अरुणा जी ने अपने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था, की शादी होने के बाद उनके पति कुकू कोहोली ने उनके सामने यह भी शर्त रखी थी, कि वह कभी भी उनके साथ बच्चे पैदा नहीं करेंगे, अपने शादीशुदा और बाल बच्चे होने की वजह से कुकू कोहली ने अरुणा जी के सामने यह शर्त रखी थी I
Aruna Irani ने इसे ही अपनी तकदीर मान ली और अब उन्हें इस बात का कोई मलाल या अफसोस भी नहीं है, इस इंटरव्यू में अरुणा जी ने हंसते अंदाज में यह कहा था कि आज जब मैं अपने भतीजे या भतीजी को देखती हूं तो मुझे इस बात की खुशी होती है कि मेरी कोई औलाद नहीं है, वरना जेनरेशन गैप की वजह से शायद मुझे बहुत परेशानी हो जाती I
Aruna Irani जी के तीन भाई काफी मशहूर हुए, एक भाई है जो जाने माने फिल्म निर्देशक indra kumar ने “Dil” “beta” “Ishq” जैसे सुपरहिट फिल्में बनाई, अरुणा जी के अलावा उनके दो भाई भी एक्टर हैं Adi Irani और Firoz Irani I कई दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अरुणा ईरानी ने 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया I
कभी चरित्र अभिनेत्री तो कभी खूबसूरत डांसर तो कभी मुख्य अदाकारा के तौर पर तो उसी के साथ कभी मुख्य खलनायका खडूस सास और सौतेली मां के तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक अलग पहचान बनाएं, और दर्शकों द्वारा हर रूप में खूब तालियां और वाह वाहई बटोरी, और आज भी अरुणा ईरानी की पूरी तरह से सक्रिय है और बिंदास अंदाज में अपने जिंदगी जि रही है I
बचपन से काम करते आ रही अरुणा ईरानी जी की बस यही ख्वाहिश है कि वह अपने आखिरी सांस तक कम करें, इसी के साथ हम भी यही आशा करते हैं कि वह ऐसे ही शानदार अंदाज में काम करते रहे और दर्शकों के दिलों पर राज करती रहे I
तो यह थी दोस्तों 60 और 70 के दशक की मशहूर दिग्गज अदाकारा Aruna Irani जी के जीवन का परिचय I