Miss Asia Pacific और हिंदी फिल्मों की एक खूबसूरत अदाकारा का कपड़ों की तरह बॉयफ्रेंड बदलने की वजह से कैरियर बर्बाद हो गया…Dia Mirza एक मॉडर्न अदाकारा जिनके हुस्न और सादगी के लाखों लोग दीवाने हो गए, मासूम सा चेहरा, कातिलाना मुस्कान और लाजवाब एक्टिंग की मल्लिका जो अपने पहले ही फिल्म से नौजवानों के बीच प्यार और रोमांस की मिसाल बन गई I
इतनी खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा होने के बावजूद Dia Mirza का फिल्मी करियर क्यों बर्बाद हो गया, और क्यों ज्यादा खूबसूरत होने की वजह से इन्हें बहुत सी फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया गया और Dia Mirza अपने Professional Life से ज्यादा अपने अफेयर्स और कंट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में बनी रही I Dia Mirza पर कपड़ों की तरह बॉयफ्रेंड बदलने के इल्जाम भी लगे I कैसे हुआ Dia Mirza का फिल्मों में आना और कैसे Miss Asia Pacific बनने के बावजूद Dia Mirza अपने खूबसूरती और अचीवमेंट को कामयाब बनाने में असफल रहीI
आज हम जानेंगे एक मॉडल, प्रोड्यूसर, Environmental Activist और साल 2001 की Miss Asia Pacific, और एक बेहद खूबसूरत अदाकारा Dia Mirza के बारे में I एक जमाने में दिया मिर्जा की खूबसूरती ऐसी रही की जिसे एक लाइन में बताना काफी मुश्किल है, लेकिन इतनी खूबसूरत होने के बावजूद भी Dia Mirza को फिल्मों में काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा, और इसी के साथ ही Dia Mirza अपने फिल्मों से ज्यादा अफेयर और कंट्रोवर्सी के वजह से चर्चा में रही I
9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में दिया मिर्जा का जन्म हुआ, उनके पिता फ्रैंक हैंडरिच म्यूनिख में रहने वाले एक जर्मन ग्राफिक्स और औद्योगिक मेले के डिजाइनर, वास्तुकार, कलाकार और कारीगर डिजाइनर हैं, और उनकी मां दीपा एक बंगाली इंटीरियर डिजाइनर थी I
Dia Mirza जब सिर्फ 4 साल की थी तब इनके मां बाप अलग हो गए, पति से अलग होने के बाद दीपा ने एक हैदराबादी मुस्लिम शख़्स अहमद मिर्जा से शादी कर ली, ऐसा कहा जाता है कि दिया को मिर्जा सरनेम उनके सौतेले पिता से मिला है I दिया जब 9 साल की थी तो इनका जन्म देने वाले पिता का निधन हो गया, साल 2004 में Dia Mirza के सौतेले पिता अहमद मिर्जा का भी इंतकाल हो गया I
Dia Mirza कि शुरुआती पढ़ाई विद्यारण्य हाई स्कूलहैदराबाद से हुई, बाद में उनके घर वालों ने खैरताबाद के नस्र गर्ल्स हाई स्कूल में उनका दाखिला करवाया, इसके बाद Dia Mirza ने हैदराबाद के बी.आर अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से आर्ट में बैचलर डिग्री हासिल की I बताया जाता है की Dia Mirza हमेशा अपने मां-बाप के अलग होने और पिता के निधन के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के वजह से परेशान और दुखी रहा करती थी, लेकिन इनकी मां ने Dia Mirzaके अंदर आत्मविश्वास जगाया और बेहद ही कम उम्र में Dia Mirza को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद की I
10th स्टैंडर्ड की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिर्फ 16 साल की उम्र में Dia Mirza हैदराबाद के श्रीवेंण मल्टी टेक के लिए काम करना शुरू किया, दिया ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि इस पार्ट टाइम जॉब के वजह से ही मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे I इसी दौरान Dia Mirza के एक अंकल को पता चला कि वह अपने जॉब के साथ मॉडलिंग भी कर रही है तब उन्होंने दिया को एक ऐड फिल्म में काम दिलवाया I
यह एक इमामी का ऐड था, और इस ऐड में दिया के साथ अदाकार जॉन अब्राहम नजर आए थे, ऐसे कहां जाता है कि इस ऐड को देखकर टाइम्स आफ इंडिया में काम करने वाले एक महिला ने दिया को मिस इंडिया कंपटीशन में पार्टिसिपेट करने का सुझाव दिया, और उनका यह सुझाव दिया को पसंद आया और वह मान गई I
किस्मत के दरवाजे इस तरह खुल गए की दिया इस कंपटीशन में सेलेक्ट हो गई, और इसके 1 साल बाद 2000 में मिस इंडिया सेकंड रनर अप का टाइटल जीतने के बाद मिस एशिया पेसिफिक में इंडिया की तरफ से पार्टिसिपेट किया और मिस एशिया पेसिफिक जीत कर उसका ख़िताब अपने नाम किया I इसके अलावा भी दिया ने Miss India Beautiful Smile, Miss Avon, और Miss Close-Up Smileका खिताब भी जीता है I
दिया ने फिलिपींस के मनीला में 3 दिसंबर 2000 को मिस एशिया पेसिफिक जीतने वाली तारा ऐनी फोनसेका के 27 सालों के बाद यह किताब जीतने वाली पहली हिंदुस्तानी बनी I DNA मिस इंडिया मिस एशिया पेसिफिक किताब जीतकर इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत की जीत की हैट्रिक पूरी की I
Dia Mirza का Miss Asia Pacific बनने का सफर :
मिस एशिया पेसिफिक का ख़िताब जीतने के बाद दिया मिर्जा रातों-रात स्टार बन गई, और अब इनके पास एड के अलावा फिल्मों के ऑफर भी आने लगे, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि दिया ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1 जनवरी 2001 में रिलीज हुई बाबुल सुप्रियो और अलका याग्निक के गाने “खोया खोया चंद” से की थी, इस गाने में दिया के साथ आकाशदीप सहगल नजर आए थे I इसके बाद इसी साल रिलीज हुई तमिल फिल्म इन स्वासा कात्रे के एक गाने में भी नजर आई I
दिया ने हिंदी फिल्मों में अपने डेब्यू रहना है तेरे दिल में इस फिल्म से की, इस फिल्म में दिया के साथ मुख्य अदाकार के तौर पर R. Madhavan नजर आए I यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म के गाने लोकप्रिय हुए और आज भी लोग इसे पसंद करते हैं, और क्रिटिक्स द्वारा भी दिया के अभिनय की खूब तारीफें हुई I इसी के साथ दिया ने अपने अभिनय के लिए बेस्ट फीमेल ऑफ़ डेब्यू का बेस्ट ज़ी सिने अवार्ड अपने नाम किया I
साल 2001 में Dia Mirza Arjun Rampal के साथ फिल्म दीवानापन में नजर आए, यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास साबित नहीं हुई, इस फिल्म ने एवरेज कमाई की लेकिन इस फिल्म में दिया की अदाकारी को पसंद किया गया I साल 2002 और 2003 में दिया ने “तुमको ना भूल पाएंगे” “दम” “प्राण जाए पर शान ना जाए” और तहजीब में नजर आए यह सभी फिल्में मल्टी स्टार फिल्म रही, जिसकी वजह से दिया को कोई खास तवज्जो नहीं मिली I
साल 2004 में Dia Mirza को फिल्म“तुमसा नहीं देखा” इस फिल्म में दिया इमरान हाशमी के साथ नजर आई, और इन दोनों के ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, और इसी के साथ यह फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई I इसके बाद दिया “क्यों हो गया ना” इस फिल्म में अदाकार विवेक ओबेरॉय और अदाकारा Aishwarya Rai के साथ नजर आई, हालांकि इस फिल्म में दिया कैमियो अपीयरेंस मे थी I डीएनए साल 2005 की शुरुआत गीतकार सोनू निगम के एल्बम गजरा मोहब्बत वाला से की थी और यह एल्बम बेहद लोकप्रिय हुआ था I
इसी साल Dia Mirza की मुख्य अदाकारा के तौर पर फिल्में नाम गुम जाएगा और कोई मेरे दिल में है फिल्में पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई और वहीं उनकी फिल्म परिणीता और 10 पर्दे पर हिट रही, लेकिन यह दोनों ही फिल्में मल्टी स्टार फिल्में रही I इस फिल्म में Dia Mirza का रोल बेहद ही छोटा रहा, और इस फिल्म की कामयाबी से दिया को कुछ खास फायदा नहीं मिला I
साल 2005 में ही Dia Mirza को फिल्म माय ब्रदर निखिल और ब्लैकमेल में कैमियो रोल करते हुए नजर आए, तो वही साल 2006 की शुरुआत भी दिया ने मल्टी स्टार फिल्म फाइट क्लब से की थी, और इस फिल्म में दिया का किरदार छोटा ही रहा, इसके बाद दिया फिल्म फिर हेरा फेरी के एक आइटम सॉन्ग में नजर आई I
इसके बाद दिया की फिल्म अलग पर्दे पर डिजास्टर साबित हुई, और इसी साल यह फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई में एक छोटा सा रोल करते हुए नजर आए I 2007 में भी दिया फिल्म हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, शूटआउट एट लोखंडवाला, कैश, हे बेबी, ओम शांति ओम और 10 कहानियाँ जैसे फिल्मों में छोटे और कैमियो रोल करते हुए नजर आए I इनमें से कुछ फिल्मों ने अच्छी कमाई की तो कुछ फिल्में फ्लॉप फिल्मों के लिस्ट में शामिल हुई, हालांकि मल्टी स्टार फिल्में होने की वजह से हिट हुई फिल्मों का सफलता का क्रेडिट दिया को नहीं मिल सका I
साल 2008 में एक बार फिर दिया को मल्टी स्टार फिल्म क्रेज़ी 4 और साल 2009 में फिल्म लक बाय चांस, जय वीरू, किसान, एसिड फैक्ट्री और कुर्बान जैसे कुछ और मल्टी स्टार फिल्मों में काम करने का मौका मिला, पर अफसोस की सभी फिल्में फ्लॉप रही I साल 2010 में दिया को अरशद वारसी के साथ फिल्म “मैं तुम और घोस्ट” में मुख्य अदाकारा के तौर पर काम करते हुए देखा गया, लेकिन यह फिल्म भी पिछले फिल्मों की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर गिर गई I
करीब 10 सालों तक अच्छा काम पाने और फिल्मों को अपने दम पर हिट बनाने के लिए एक कड़ी मेहनत की लेकिन लाख कोशिशें के बाद जब कामयाबी नहीं मिली, तो दिया ने साल 2011 में एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन में किस्मत आजमाने का सोचा I लेकिन एक्टिंग की तरह ही प्रोडक्शन में भी नाकामयाबी ही मिली I इसी साल आई थी साहिल संघा के होम प्रोडक्शन फिल्म लव ब्रेकअप्स जिंदगी, और इसके बाद साल 2014 में आई इनकी होम प्रोडक्शन फिल्म बॉबी जासूस भी फ्लॉप रही I
इसके बाद साल 2016 में इंडो ईरानी ड्रामा फिल्म सलाम मुंबई में काम करने का मौका मिला, जिसने ईरान में काफी अच्छा बिजनेस किया, इसके बाद साल 2018 में हिंदी फिल्म “संजू” में अभिनय करते देखा गया, और इस फिल्म में दिया ने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाया I यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, और इस फिल्म में दिया मिर्जा के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया I
इसके बाद 2020 में दिया फिल्म थप्पड़ और साल 2023 में फिल्म भीड़ और धक-धक में नजर आए यह सभी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही I दिया ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा की साल 2018 की फिल्म संजू की कामयाबी से इन्हें नया कॉन्फिडेंस बूस्टर मिला, और अब यह एक बार फिर से अपने आने वाली फिल्मों में रोल को लेकर एक्साइड और पॉजिटिव है I तो वही दिया साल 2023 में शाहरुख खान की कॉमेडी फिल्म डंकी में नजर आई I
Dia Mirza की Personal Life :
कहां जाता है कि दिया मिर्जा अपने फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स की वजह से चर्चा में रही, सबसे पहले मिर्जा का नाम बिजनेस मैन बंटी सचदेव के साथ जुड़ा था, दोनों रियलिटी शो और इवेंट में हमेशा साथ नज़र आते रहे I कहा जाता है की बंटी दिया की प्रोफेशनल लाइफ को कंट्रोल करने लगे थे, इन्हे फिल्मों में लीड रोल से दूर और कैमियो रोल करने की सलाह दे रहे थे, अपने उभरते हुए करियर के दौरान दिया को कैमियो रोल करना भारी पड़ा, यहीं से इन्हें लीड रोल और सीरियस रोल मिलना बंद हुए I
1 साल के रिलेशन के दौरान ही दिया को अपने बॉयफ्रेंड बंटी का नेहा धूपिया के साथ अफेयर की खबर मिली, इसके बाद दिया ने बंटी से अपना रिश्ता तोड़ दिया I बंटी से अलग होने के बाद दिया कि जिंदगी में अदाकार कुणाल कपूर की एंट्री हुई, और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन दोनों ने करीब 1 साल तक एक दूसरे को डेट किया, पर इस जोड़ी ने सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को कभी स्वीकारा नहीं, हालांकि इन्होंने एक दूसरे के लिए एक दोस्त से ज्यादा अहम होने की बात कबूल की I
फिल्म “शूटआउट एट लोखंडवाला” की शूटिंग के दौरान इन दोनों के रिश्ते के बीच दरार आ गई, हुआ यू था कि डायरेक्टर अपूर्व लाखिया दिया को इस फिल्म से बाहर करना चाहते थे I प्रोड्यूसर संजय गुप्ता दिया को इस फिल्म में कास्ट करने के लिए अड़े हुए थे I डायरेक्टर संजय ने अपूर्व से यह रिक्वेस्ट की थी कि वह दिया को फिल्म से ना निकले, ऐसा कहा जाता है कि कुणाल कपूर को यह बात अच्छी नहीं लगी, खासकर दिया को लेकर संजय का इतना पजेसिव होना कहीं ना कहीं कुणाल को यह बात खटक गई, और यहीं से इन दोनों के रास्ते अलग हो गए I
Dia Mirza ने तलाक की खबर दिया ने :
बंटी और कुणाल के चले जाने के बाद दिया कि जिंदगी में फिल्म प्रोड्यूसर साहिल संघा की एंट्री हुई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिया और साहिल की मुलाकात 2009 में हुई थी I बताया जाता है कि एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के लिए दिया को बुलाया गया था और वही दिया कि साहिल से मुलाकात हुई I इस मुलाकात की बाद बात धीरे-धीरे आगे बड़ी और यह मुलाकात प्यार तक आ पहुंची, 5 साल तक रिश्ते में रहने के बाद एक दिन साहिल ने दिया को शादी के लिए प्रपोज किया, और दिया ने भी बिना किसी देरी के साहिल के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया, साल 2014 में शादी के बंधन में बांधे I
बताया जाता है की शादी के बाद तो सब कुछ ठीक था लेकिन कुछ साल गुजारने के बाद इन दोनों के बीच दूरियां आने लगी, शादी के 5 साल बाद इन दोनों के रिश्ते में तनाव इतना बढ़ गया कि इन दोनों ने अपनी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया I अपने तलाक की खबर दिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने चाहने वालों से कहा कि 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग हुए हैं I
तलाक के बाद Dia Mirza कि जिंदगी में अदाकार मोहित रैना ने अपनी जगह बनाई, मोहित और दिया की मुलाकात zee5 के वेब सीरीज काफ़िर के शूटिंग के दौरान हुई थी I एक तरफ दिया मिर्जा अपने तलाक के बाद अकेली हो गई थी और मोहित रैना का भी हाल ही में टीवी एक्ट्रेस मोनी रॉय के साथ ब्रेकअप हुआ था, तो वही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबरें आने लगी कि दिया और मोहित एक दूसरे के काफी नजदीक आ चुके हैं, जिसकी वजह से वह हर जगह साथ में नजर आ रहे हैं I
एक इंटरव्यू के दौरान मोहित ने बताया कि अपने कॉलेज के दिनों से ही वह दिया को काफी पसंद करते हैं, अपने इस रिलेशनशिप को इन दोनों ने कभी सबके सामने एक्सेप्ट नहीं किया, और कुछ वक्त के बाद दोनों ही अलग होकर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए I
फरवरी में शादी और जुलाई में एक बेटे मां :
जिंदगी में इतने सारे उतार-चढ़ाव देखने के बाद दिया कि जिंदगी में बिजनेसमैन वैभव रेखी ने कदम रखा, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक COVID Lockdown के दौरान करीब आए I हालांकि यह दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, लेकिन दिया ने कभी इस रिश्ते को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं बताया और इस रिश्ते को शादी के फैसले तक छुपा कर रखने की कोशिश की I
फिर दिया ने 15 फरवरी 2021 को बांद्रा में वैभव रखी के साथ सात फेरे ले लिए और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की, शादी के एक-दो महीने बाद ही दिया ने 1 अप्रैल 2021 को ही सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करते हुए प्रेगनेंसी की खबर दी, और 14 जुलाई 2021 में ही दिया ने बेटे को जन्म दिया, और Dia Mirza ने अपने बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी रखा I वैभव और दिया दोनों के ही यह दूसरी शादी थी I दिया अपने बेटे के साथ ही अपने पति के पूर्व पत्नी की सौतेली बेटी समायरा का अपनी सगी बेटी से भी ज्यादा ख्याल रखती है, और वह हर जगह साथ में नजर आती है I
Dia Mirza से जुड़े विवाद :
साल 2016 में हुए URI हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान की बीच के तनाव के दौरान दिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहां कि “जो देशभक्त नफरत फैलती है, वह देशभक्त नहीं है I हम एक साथ मजबूत हैं, विभाजित हम अलग हो जाते हैं, राजनेता शासन करने के लिए ध्रुवीकरण करते हैं समाज के सेवा करने के लिए नहीं I” दिया के इस ट्वीट को पोस्ट करने के कुछ ही मिनट में इसका गलत मतलब निकल गया, और इन पर हिंदुस्तान के कटर दुश्मन के प्रति संवेदन शीलता रखने का इल्जाम लगाते हुए, लंबे समय तक इन्हें ट्रोल करना जारी रखा I
दिया से जुड़े दूसरे विवाद की बात करें तो एक इंटरव्यू के दौरान दिया से पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड के A लिस्टर गैंग का मेंबर ना होने का अफसोस है, तो उन्होंने जवाब दिया कि “A लिस्टर कौन है? कोई है जो शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करता है, या प्रमुख स्टूडियो के साथ साल में 10 फिल्में बनाता है? यह मेरी महत्वाकांक्षाएं नहीं है I मुझे जो मिला है मैं उसमें खुश हूं I जब मैं पहली बार शुरुआत की थी तो मुझे नहीं पता था कि मैं क्या चाहती हूं I मैंने हाल ही में लगभग 5 वर्ष पहले, स्वयं को खोजा था, और अब यह मेरी पसंद में दिखता है I”
Dia Mirza को हिंदू विरोधी करार दिया गया :
कहां जाता है कि दिया के इस इंटरव्यू के बाद Shah Rukh Khan, Salman Khan, और Akshay Kumar के फ़ैन्स दिया मिर्जा से नाराज हुए और जमकर उनकी आलोचना की I एक और विवाद में दिया मिर्जा ने Mother Teresa के बारे में भाजपा कीसांसद मीनाक्षी लेखी टिप्पणी पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्विटर प्लेटफार्म का सहारा लिया I RSS प्रमुख मोहन भागवत की भी आलोचना की मोहन भागवत ने कहा कि मदर टेरेसा ने गरीबों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उनकी मदद और उनकी सेवा की I
भागवत के इस टिप्पणी पर ट्वीट करते हुए दिया ने कहा कि “आपको शर्म आनी चाहिए आपने एक बयान को मान्यता देने के लिए व्यक्तिगत विश्वास / कार्य का उल्लंघन किया है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए I” इस ट्वीट के बाद भी दिया को खूब ट्रोल किया गया, और उन्हें हिंदू विरोधी करार दिया गया, ट्रोल करने वाले लोगों को Dia Mirza ने जवाब देते हुए कहा कि “ट्रॉल्स बाहर है और कड़ी मेहनत कर रहे हैं I मेरे पिता कैथोलिक थे और मेरी मां बंगाली है मेरे मुस्लिम सौतेले पिता ने मेरा पालन पोषण किया है, और मेरी शादी एक हिंदू से हुई है I मैं एक भारतीय हूं I”
Dia Mirza ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए बताया की कैसे हैं उनके स्किन कलर की वजह से इंपैक्टफुल रोल से मना कर दिया गया, और उन्होंने कहा की “मेरा मानना है कि रूढ़िवादित और पूर्वकल्पित धारणाएं हानिकारक है I मेरे अभिनय करियर में कई बार मेरी शक्ल सूरत ने मेरे खिलाफ काम किया है I मैंने एक नौकरी खो दी और मुझे एक अहम भूमिका के लिए मना कर दिया गया, क्योंकि मैं बहुत आकर्षक हूं I मुझे एक अजीब डिसएडवांटेज है I”
एक अदाकारा की जिंदगी में विवाद और प्रशंसा याने की Controversy और Fame साथ-साथ चलते हैं और आगे वही बढ़ता है जो अपने स्टारडम को याने कामयाबी को अपने सर पर चढ़ने ना दे, और हर हाल में ठंडे दिमाग से फैसला करें I अपनी जिंदगी में हर तरह के उतार-चढ़ाव देखने के बाद कभी हार नहीं मानी और हर बार पर्दे पर वापसी की कोशिश की I उम्मीद करते हैं Dia Mirza के नाम कोई नया विवाद ना जुड़े और यह दुनिया भर के अपने चाहने वालों में फेम और कामयाबी हासिल करती रही I हम उम्मीद करते हैं कि दिया मिर्जा आने वाले वक्त में पर्दे पर एक बेहतरीन अभिनय करते हुए नजर आए I
तो यह थी दोस्तों Miss Asia Pacific कपड़ों की तरह बॉयफ्रेंड बदलने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन Dia Mirza के जीवन का परिचय I