Bobby Girl खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा को सीक्रेट से जलाया और इंटिमेट सीन के बहाने सारे हदे पार कर दी… Dimple Kapadia हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक खूबसूरत, कमसिन और बोल्ड अदाकारा जिसके सागर जैसी आंखों में दर्शक डूब जाते थे I इस अदाकारा के खूबसूरती पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना उर्फ काका ने पहले ही नजर में शादी के लिए प्रपोज किया, जिसने 16 साल के कम उम्र में ही हिंदी फिल्मों में धमाकेदार एंट्री की और अपने पहले ही फिल्म में बिकनी सीन देखकर तहलका मचा दिया, पर अफसोस अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपने उम्र से दोगुना बड़े सुपरस्टार से शादी कर ली और 12 सालों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही I
जिस सुपरस्टार से इस अदाकारा ने शादी की थी उसी सुपरस्टार पति पर इन्हें सिगरेट से जलने और आधी रात को घर से निकालने जैसी खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी, और बाद में अपने पति के दोस्त के बेटे के साथ इस अदाकारा के अफेयर की खबरें फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी I एक फिल्म के सेट पर इंटीमेट सीन के बहाने एक मशहूर अदाकार ने डायरेक्टर के कट बोलने के बावजूद जमकर इस अदाकारा का फायदा उठाया, जिसके बाद यह अदाकारा सारी रात रोती रही I आखिर कौन थी यह अदाकारा जिसके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी आज भी बाकी अदाकाराओं से ज्यादा स्ट्रांग माना जाती है, और क्यों इतनी विवादित रही उनकी निजी जिंदगी I
आज हम जानेंगे पांच फिल्म फेयर और एक नेशनल अवार्ड जितनी वाली 80 और 90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा Dimple Kapadia के बारे में बॉबी फिल्म से शोहरत मिली डिंपल कपाड़िया ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, हिंदी फिल्मों में अपना एक ऐसा मुकाम बनाया जो हर एक अदाकारा का सपना होता है, लेकिन अफसोस की उनकी निजी जिंदगी बहुत मुश्किल भरी और विवादित रही जिसे तय करना एक अदाकारा के लिए भी आसान नहीं था I
8 जून 1957 को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक गुजराती परिवार में डिंपल कपाड़िया का जन्म हुआ, इनके पिता चुन्नीभाई कपाड़िया एक बिजनेसमैन थे, तो उनकी मां बैटी कपाड़िया हाउसवाइफ थी I बेटी के पैदा होने के बाद मां बाप ने उसका नाम अमीना रखा था, लेकिन शुरुआती स्कूल के दिनों में ही इनका नाम बदलकर डिंपल रख दिया I डिंपल के दो बहाने रीम और सिंपल और उनका एक भाई सोहेल और इन सब में डिंपल बड़ी थी I डिंपल के पिता चुन्नी भाई कपाड़िया एक बहुत बड़े बिजनेस मैन थे, और वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को हमेशा अपने घर पार्टियों में बुलाते थे, और इसी तरह के एक पार्टी के दौरान इंडस्ट्री के शो मैन राज कपूर साहब भी वहां मौजूद थे, तो वही राज साहब की नजर 13 साल के डिंपल पर पड़ी, उस वक्त से डिंपल उनके नजर में बस गई I
उन दिनों राज साहब की फिल्म मेरा नाम जोकर यह फ्लॉप हुई थी, तो वह अपने आने वाली फिल्म के लिए एक नए चेहरे के तलाश में थे, बिना किसी देरी के डिंपल को अपनी फिल्म में लेने के लिए राज साहब ने चुन्नी भाई कपाड़िया से बात की और वही बात बन गई I उसके बाद राज साहब ने अपने बेटे ऋषि कपूर और डिंपल को अपने फिल्म बॉबी में मुख्य अदाकार के तौर पर चुन लिया, और उन दोनों को एक साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया I बॉबी फिल्म के शूटिंग के दौरान ही एक पार्टी में सुपरस्टार राजेश खन्ना की नजर डिंपल कपाड़िया पर पड़ी, और वह पहले ही नजर में डिंपल के खूबसूरती के कायल हुए I राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया के खूबसूरती और हॉटनेस के बारे में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से बहुत कुछ सुना था, उन दिनों राजेश खन्ना की कामयाबी भी आसमान पर थी, डिंपल भी बचपन से राजेश खन्ना की फैन थी I
पार्टी में हुई मुलाकात और कुछ दिनों छोटे-छोटे मुलाकातों के बाद चांदनी रात में राजेश खन्ना डिंपल को समंदर के किनारे ले गए और वही शादी के लिए प्रपोज कर दिया I 16 साल के डिंपल को यह सब एक सपना की तरह लग रहा था और उसी वक्त डिंपल ने राजेश खन्ना के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया I बॉबी फिल्म रिलीज होने के 6 महीने पहले ही साल 1973 में शादी कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के साथ अपने चाहने वालों को तक चौंका दिया I ऐसे बताया जाता है कि इन दोनों के शादी के एक छोटी सी फिल्म बनाकर देश भर के थिएटर में दिखाया गया I शादी के बाद डिंपल की पहली फिल्म बॉबी रिलीज हुई, और इस फिल्म के कामयाबी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, रातों-रात डिंपल कपाड़िया सुपरस्टार बन गई और हजारों लाखों दर्शक उनके दीवाने हो गए I
शादीशुदा डिंपल कपाड़िया को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी फिल्म बॉबी को इतनी कामयाबी मिलेगी, शादी के वक्त राजेश खन्ना ने यह शर्त रखी थी कि शादी के बाद डिंपल फिल्मों में काम नहीं करेगी, और यही वह वजह थी की बॉबी के कामयाबी के बाद डिंपल के पास फिल्मों की लाइन लगी थी, पर अफसोस की डिंपल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को चुनकर हिंदी फिल्मों को अलविदा कह दिया I राजेश खन्ना और डिंपल को आगे चलकर दो बेटियां हुई डिंपल जब सिर्फ 17 साल की थी तब उन्होंने अपने पहली बेटी ट्विंकल खन्ना 1974 में जन्म दिया और इसके 3 साल बाद उन्होंने अपने दूसरी बेटी रिंकी खन्ना को 1977 में जन्म दिया I
बच्चों के जन्म के बाद डिंपल अपने करियर और फिल्मों के तरफ फिर से लौटना चाहती थी, राजेश खन्ना इसके सख्त खिलाफ थे, और ऐसा कहा जाता है कि यहीं से इन दोनों के रिश्ते के बीच दरार आनी शुरू हुई I जानकार बताते हैं कि डिंपल के लिए उनसे दोगुना बड़े राजेश खन्ना परफेक्ट लाइफ पार्टनर नहीं थे, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजेश खन्ना उन्हें मिली हुई कामयाबी और सफलता को हजम नहीं कर पाए वह चाहते थे कि घरवाले भी उन्हें एक सुपरस्टार की तरह ट्रिट करें उनके नखरे उठाए, उन्हें इज्जत दे I वक्त के साथ राजेश खन्ना का गुस्सा और अहंकार बढ़ता गया I बताते हैं कि 80 के दशक के आखिर में बॉक्स ऑफिस पर राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगी और उनके स्टारडम फीका पढ़ने लगा I गुस्से के तेज राजेश खन्ना अपने असफलता को संभाल नहीं पाए शराब के नशे में डूब गए फिर कुछ न्यूज पेपर और मैगजीन में यह खबरें भी आने लगी कि अपने नाकामयाबी की भड़ास अपनी बीवी पर निकलते थे I
जब राजेश खन्ना का गुस्सा हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो वह डिंपल पर सिगरेट के चटके लगते हैं, उन दिनों इन खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन डिंपल ने कभी सार्वजनिक रूप से इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा इसलिए यह कहना जरा मुश्किल है कि यह सच भी है या नहीं I पहले तो डिंपल खुद को यह कहकर समझती थी कि राजेश अपने काम और डूबते हुए करियर की वजह से परेशान है और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा, पर उन दिनों राजेश खन्ना के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला I ऐसा कहां जाता है कि उन दोनों राजेश खन्ना के जिंदगी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक उभरती हुए अदाकारा टीना मुनीम ने एंट्री ली थी I
फिल्म एक्सपर्ट की माने तो फिल्म सौतन के दौरान इन दोनों के अफेयर की शुरुआत हुई थी, इसके बाद टीना और राजेश खन्ना ने लगातार 11 फिल्मों में साथ काम किया I एक तरफ राजेश खन्ना और टीना की मोहब्बत परवाना चढ़ रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ डिंपल और राजेश खन्ना के बीच के झगड़ा इसका नतीजा यह हुआ कि 1982 में डिंपल ने राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया, और अपने दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके अपने मां-बाप के पास चली गई I राजेश खन्ना से दूर होने के बाद डिंपल ने फिर एक बार हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया, क्योंकि वह अपने पिता पर बोझ नहीं बनना चाहती थी, और उस वक्त उनके दोनों बेटियों के जिम्मेदारी भी उन पर ही थी I डिंपल ने राजेश से तलाक की बात की तब राजेश ने अपने बेटियों को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देने से मना कर दिया, शायद यही वह वजह थी कि दोनों अलग तो हुए पर इन दोनों के बीच कभी तलाक नहीं हुई I
फिल्मों में अपनी शुरुआत कर रही डिंपल ने उस दौर के मशहूर फ़िल्म निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म सागर सबसे पहले साइन की, बताते हैं कि साइन करने से पहले जब रमेश ने उनका स्क्रीन टेस्ट लिया तो उस वक्त डिंपल काफी नर्वस थी क्योंकि वह 12 सालों के बाद कमरे को फेस कर रही थी I फिल्म सागर में भी रमेश ने डिंपल के साथ मुख्य अदाकार के तौर पर ऋषि कपूर को ले लिया, क्योंकि सिप्पी साहब फिल्म बॉबी के जोड़ी के साथ ही उसके कामयाबी को भी रिपीट करना चाहते थे, फिल्म के पोस्टर और बैनर के साथ ही खूब बनाया गया I इसी दौरान फिल्म के स्क्रिप्ट बिना पढ़े ही कुछ और फिल्मों को भी साइन किया था, क्योंकि उन्हें पैसों के साथ जरूरत थी I प्रोडक्शन के कामों में देरी होने की वजह से फिल्म सागर से पहले फिल्म जख्मी शेर रिलीज हुई, पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही I
इसके बाद फिल्म सागर रिलीज हुई इस फिल्म में डिंपल बेहद सेक्सी और वर्ल्ड अंदाज में नजर आए, जिसे देख दर्शक हैरान हो गए, यह फिल्म पर्दे पर सुपरहिट रही, इस फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के जोड़ी को एक बार फिर से दर्शकों ने खूब पसंद किया, और दर्शकों ने डिंपल कपाड़िया को सर आंखों पर बिठा लिया I फिल्म सागर में मिले कामयाबी के बाद डिंपल की छवि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बोल्ड अदाकारा के तौर पर स्थापित हुई, इसके बाद इन्होंने बहुत से सुपरहिट फिल्मों में काम किया I साल 1991 में आई फिल्म “लेकिन” यह उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई, इस फिल्म को हिंदुस्तान की मशहूर गीतकार लता मंगेशकर जी ने डायरेक्ट की थी, और इस फिल्म का एक गाना यारा सिली सिली बहुत लोकप्रिय हुआ था, जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं I
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डिंपल की दूसरी पारी चल पड़ी, लेकिन डिंपल अपनी निजी जिंदगी में इमोशनली स्ट्रगल कर रही थी, इस दौरान डिंपल का नाम उनके पति राजेश खन्ना के दोस्त धर्मेंद्र जी के बड़े बेटे सनी देओल के साथ जुड़ने लगा, ऐसा कहां जाता है कि 1984 में आई फिल्म “मंजिल मंजिल” में डिंपल और सनी देओल एक साथ काम किया था और उसी फिल्म के शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी I इसके बाद सनी और डिंपल ने “अर्जुन” “आग का गोला” “नरसिंह” और गुनाह जैसे फिल्मों में साथ काम किया, और पर्दे पर कामयाब हुई इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, इस वक्त पर्दे के साथ-साथ पर्दे के पीछे भी इन दोनों के रोमांस के खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी I ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों का रिश्ता 11 सालों तक चला, डिंपल चाहती थी कि सनी उनसे शादी कर ले और वह अपने गृहस्थी फिर से बसाना चाहती थी I सनी देओल पहले से ही शादी शुदा थे और डिंपल भी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी जिसकी वजह से इनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया और यहीं खत्म हुआ I
डिंपल से जुड़े हुए विवाद :
डिंपल कपाड़िया से जुड़े हुए विवादों की बात करें तो 1992 में फिल्म “Maarg” की शूटिंग कर रही थी और इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अदाकार विनोद खन्ना लीड रोल में थे, इस फिल्म में एक इंटिमेट बेड सीन के दौरान डिंपल के साथ इस फिल्म में काम कर रहे मुख्य अदाकार विनोद खन्ना बेकाबू हो गए I दरअसल हुआ कुछ इस तरह था कि विनोद खन्ना को इस फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट ने सीन समझाया था कि उन्हें इस सीन में डिंपल को किस करके गले लगा कर सो जाना है एक टेक के बाद डायरेक्टर ने कहा कि सीन को दोबारा शूट किया जाएगा जिसमें Intensity यानी तीव्रता थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए I
डिंपल को कसकर गले लगा कर चूमने लगे :
इस सीन को दोबारा से शूट करने के लिए महेश भट्ट थोड़ा सा दूर चले गए, और एक्शन बोला डायरेक्टर के कहने के मुताबिक विनोद खन्ना ने डिंपल को किस किया और गले लगाया इसके बाद डायरेक्टर महेश भट्ट ने कट कहा, लेकिन विनोद खन्ना ने डायरेक्ट की बात पर ध्यान नहीं दिया, कसकर गले लगा कर चूमने लगे I महेश भट्ट के साथ डिंपल भी हैरान हो गई और डर कर डायरेक्टर से मदद मांगी, फिर महेश भट्ट अपने असिस्टेंट के साथ जाकर बीच बचाव करके विनोद खन्ना से डिंपल को छुड़वाया I इस हादसे के बाद डिंपल काफी डर गई थी और अपने मेकअप रूम में जाकर वह रात भर रोती रही, बाद में महेश भट्ट के लाख कोशिशें और समझने के बाद इस मामले को सुलझाया गया I
डिंपल ने अपने पूरे फिल्मी करियर में 85 फिल्मों में काम किया है जिसमें बॉबी, सागर, राम लखन, लेकिन, रुदाली, और दबंग से लेकर हाल ही की फिल्में पठान, ब्रह्मास्त्र, तू झूठी में मक्कार जैसी बड़ी फिल्मों में यह नजर आ चुकी है I यह कह सकते हैं कि डिंपल के करियर की शुरुआत में किए हुए एक फैसले ने जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया, लेकिन जिंदगी में आए बहुत से उतार-चढ़ाव और मुश्किलों के बावजूद वह टूटी नहीं, और ना ही उसने कभी हार मानी अपनी जिंदगी को फिर से एक नए सिरे से शुरू करके कामयाबी के शिखर पर पहुंचाया I
डिंपल कपाड़िया के प्रमुख फिल्में :
| वर्ष | फ़िल्म | चरित्र |
|---|
| 1973 | Bobby | बॉबी |
| 1985 | Saagar | मोना डी सिल्वा |
| 1989 | Ram Lakhan | — |
| 1991 | Prahaar | किरण |
| 1991 | Narsimha | अनीता रस्तोगी |
| 1992 | Dil Aashna Hai | — |
| 1993 | Rudaali | शनिचरी |
| 1994 | Krantiveer | कलम वाली बाई |
| 2001 | Dil Chahta Hai | तारा जायसवाल |
हम उम्मीद करते हैं की डिंपल कपाड़िया अपनी जिंदगी में खूब कामयाब बने और इसी तरह से हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करें, और उनके आने वाले अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं I हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड अदाकारा जो अपने पति से धोखा खाने के बावजूद भी हिम्मत से अपने करियर को मजबूत बनाया और अपने बच्चों की परवरिश अपने दम पर की, तो यह थी दोस्तों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की 80,90 के दशक की दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया के जीवन का परिचय I